Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Five feet long rat snake and monitor lizard found in Juvenile Justice Board in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Five feet long rat snake and monitor lizard found in Juvenile Justice Board in Agra…#agranews

137

आगरालीक्स…आगरा में किशोर न्याय बोर्ड में मिला पांच फुट लंबा सांप. मॉनिटर लिजर्ड को भी किया यहां से रेस्क्यू

आगरा के सिरौली छेत्र स्थित किशोर न्याय बोर्ड परिसर के अंदर पांच फुट लंबा रैट स्नेक और एक मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) मिली। वाइल्डलाइफ एसओएस टीम द्वारा दोनों ही सरीसृपों को सुरक्षित रूप से बचाया गया और वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी ने सांपों और अन्य वन्यजीवों को ठंडे स्थानों की तलाश में जंगल से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया है। ऐसी ही एक घटना में, आगरा के सिरौली स्थित किशोर न्याय बोर्ड में मंगलवार सुबह आश्रय की तलाश में पांच फुट लंबे रैट स्नेक और मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) ने प्रवेश किया l जहां रैट स्नेक ने राहत की तलाश में कार्यालय के अंदर रखे वॉटर कूलर के नीचे शरण ली, वहीं निर्माणाधीन शौचालय के बाहर रखी ईंटों के बीच गोह को देखा गया।

आनन-फानन में किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारियों ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस के 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर (+91-9917109666) पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वन्यजीव संरक्षण संस्था की दो सदस्यीय टीम स्थान पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले बचाव अभियान में दोनों ही सरीसृपों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। इसके तुरंत बाद, एन.जी.ओ की रैपिड रिस्पांस यूनिट आगरा के बिचपुरी स्थित राजा बलवंत सिंह कॉलेज में एक बड़े सांप की सूचना पर दौड़ पड़ी। छह फुट लंबे रैट स्नेक ने कॉलेज के कृषि विभाग के अंदर एक एयर कूलर के नीचे शरण ली थी, जिसे देख वहाँ मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी सरीसृपों को कुछ घंटों के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “इन अत्यधिक गलत समझे जाने वाले सरीसृपों के प्रति लोगों की करुणा और उनके संवेदनशील दृष्टिकोण को देखकर हमें ख़ुशी हुई है। हमारी रेस्क्यू टीम को जानवर और लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र ख़ास रूप से प्रशिक्षित किया गया है।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “पहले भी हमारी टीम ने किशोर न्याय बोर्ड से एक गोह को पकड़ा था। सांप एक्टोथर्मिक होते हैं मतलब वे अपने शरीर के तापमान को बाहरी तापमान के अनुसार स्व-विनियमित करने में असमर्थ होते हैं। गर्मियों के मौसम में जब वह दिन में बहुत अधिक गर्म हो जाते है तो ठंडे स्थानों की तलाश में बाहर निकलते हैं।”

हर महीने, वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट सांपों और अन्य जंगली जानवरों के कई रेस्क्यू ऑपरेशन करती है। यदि आपको कभी कोई जंगली जानवर संकट में दिखता हैं, तो हेल्पलाइन पर वाइल्डलाइफ एसओएस टीम को सूचना दें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

error: Content is protected !!