आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा ओर परिणाम देरी से हो रहे हैं, इसके बाद भी पांच नए कॉलेज खुले हैं और 44 नए कोर्स की संबद्धता दी गई है।

आंबेडकर विवि की परीक्षा और परिणाम पटरी से उतर चुके हैं। अभी तक परीक्षाएं नहीं हुई हैं। विवि से संबद्ध कॉलेजों में छात्र प्रवेश नहीं ले रहे हैं। इसके बाद भी सत्र 2023 24 के लिए विवि से पांच कॉलेजों ने संबद्धता ली है। जबकि 44 नए कोर्स कॉलेजों में शुरू किए गए हैं।
पांच नए कॉलेज खुले
आंबेडकर विवि से सत्र 2023 24 के लिए आगरा के दो, मथुरा के दो और मैनपुरी के एक कॉलेज को संबद्धता दी गई है। कई और कॉलेजों ने भी मान्यता के लिए आवेदन किया है।