Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Flights can also start for these cities in Agra, demand is high for these cities…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Flights can also start for these cities in Agra, demand is high for these cities…#agranews

165

आगरालीक्स…आगरा में इन शहरों के लिए भी शुरू हो सकती हैं फ्लाइट्स. मार्च के बाद संभव. आगराइट्स की डिमांड—इन शहरों के लिए हो फ्लाइट्स

आगरा में जल्द ही दो शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं. खेरिया एयरपोर्ट से इस समय आगरा से पांच शहरों मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ के लिए फ्लाइट रेगुलर संचालित हो रही हैं. लेकिन अब जल्द ही आगरा से जयपुर और गोवा के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन मार्च में विमान कपंनियों की ओर से इन दो शहरों को भी आगरा से एयरकनेक्ट किया जा सकता है.

गोवा, जयपुर के लिए हो सकती है शुरू
गोवा यूथ का सबसे फेवरेट स्थल है. आगरावासी भी काफी संख्या में गोवा घूमने के लिए जाते हैं लेकिन जो व्यक्ति फ्लाइट से गोवा जाना चाहते हैं उनहें पहले दिल्ली जाना पड़ता है और इसके बाद गोवा के लिए फ्लाइट लेनी पड़ती है. लेकिन सूत्रों के अनुसार आगरा से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट जलद शुरू होने के चांस हैं. हालांकि अभी इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं मिली है लेकिन इसकी संभावना जताई जा रही है. वैसे भी आगरा से पहले गोवा के लिए फ्लाइट संचालित थी जो कि दिल्ली के लिए भी जाती थी. लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया. इसके अलावा जयपुर के लिए भी फ्लाइट पहले आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से थी लेकिन किन्हीं कारणोंवश इसे बंद कर दिया गया लेकिन मार्च के बाद इसे फिर से शुरू किया जा सकता है.

इन शहरों की डिमांड सबसे ज्यादा
आगराइट्स की मानें तो आगरा से और कई शहरों को एयरकनेक्ट किया जाना चाहिए. सबसे ज्यादा डिमांड हैदराबाद, वाराणसी, पटना, कोलकाता, देहरादून, अमृतसर की है. इसके अलावा दिल्ली और इंदौर को भी एयरकनेक्ट किए जाने की मांग लगातार आगराइट्स की तरफ से की जाती रही हैं.

खेरिया एयरपोर्ट ग्राहक संतुष्टि के मामले में दूसरे नंबर पर
एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा 33 बिंदुओं पर देश के एयरपोर्ट पर ग्राहकों का फीडबैक लेने के बाद ग्राहक संतुष्टि रैंकिंग जारी की गई है। घरेलू उड़ानों को लेकर जारी की गई रैंकिंग में आगरा का खेरिया एयरपोर्ट प्रदेश में दूसरे नंबर पर है, पहले यह चौथे नंबर पर था। देश में आगरा का खेरिया एयरपोर्ट 23 वें नंबर पर है।
प्रदेश में रैकिंग
प्रयागराज पहला
आगरा दूसरा
गोरखपुर तीन
कानपुर चार

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!