आगरालीक्स..आगरा में सेल्यूट तिरंगा के धर्म कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला- महानगर इकाई का गठन
आज रविवार को को राष्ट्रीय सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा के धर्म कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला इकाई एवं महानगर इकाई की घोषणा की गई. साथ ही सैल्यूट तिरंगा के कार्यालय का भी उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ आनंद टाइटलर, विशिष्ट अतिथि डॉ मदन मोहन शर्मा एवं अमित खत्री द्वारा किया गया. जिला अध्यक्ष सीमा भदौरिया एवं महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रेखा साहनी द्वारा की गई. इसके बाद जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गई.

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एसके बग्गा एवं भावना जादौन की उपस्थिति विशेष रूप से थी. कार्यक्रम का संचालन अवधेश उपाध्याय द्वारा किया गया. इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ऊषा शर्मा,अनिल शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी नेहा टंडन सहगल जिला मीडिया सह प्रभारी कल्पना पौडवाल,जिला संगठनमंत्री राजेश्वरी बघेल,जिला प्रवक्ता संजय पुंडीर जिला महामंत्रीसिद्धार्थ सिंह, महानगर अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय महानगर उपाध्यक्ष शांति शर्मा, महामंत्री महेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी रचित टंडन, सह मीडिया प्रभारी पूजा भौमिक, महानगर संगठन मंत्री मनीष भदौरिया, उप महानगर काजल कश्यप, आदि उपस्थित थे.