आगरालीक्स…Agra News : भारतीय को पहला विश्वकप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव आगरा के 10 बच्चों को गोद लेंगे। कौन हैं ये बच्चे और किसलिए लेंगे गोद। ( Agra News : Former Captain Kapil Dev adopt 10 children to provide free education#Agra )
आगरा के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे आगरा के 10 बच्चों को गोद लेंगे, इन बच्चों की शिक्षा का खर्चा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भी प्रतिदिन कुछ नया सीखता हूं, कहा कि बच्चे और उनके परिजन नंबरों के पीछे भागते हैं लेकिन नंबर से ज्यादा शिक्षा महत्वपूर्ण है। क्रिकेट के मैदान पर सफलता नहीं मिलती थी तो ज्यादा मेहनत करता था।
अलमारी में पैसों से ज्यादा होगीं दवाएं
पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि खेल जरूरी है लेकिन पढ़ाई भी जरूरी है। इसी तरह से जिंदगी में पैसा बनाना जरूरी है तो रिश्ते भी उतने ही जरूरी हैं। यह पैसा बनाने से बड़ी बात है, मैं कोविड में जिंदा रह गया यह पैसा बनाने से बड़ी बात है। कहा कि जिंदगी में बैलेंस बनाओ वरना अलमारी में पैसे से ज्यादा दवाइयां होंगी।