आगरालीक्स…Agra News : आगरा में रियल एस्टेट, हाईवे , एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी के कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा। कई राज्यों में चल रही जांच। ( Agra News : IT Search on Real estate, Highway, Airport construction company#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की टीम देश के जाने माने डैम, हाईवे, एयरपोर्ट सहित अन्य रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी आरडीएस पर आयकर विभाग की जांच शाखा ने कोलकाता में सर्च शुरू की, इसके बाद आरडीएस ग्रुप के केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडू सहित कई राज्यों में कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की।
आगरा में माल रोड पर सर्च
आयकर विभाग की टीम ने आगरा में माल रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम पहुंची, टीम यहां दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।
आगरा से शुरू हुई थी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच दशक पहले कंपनी की शुरुआत आगरा से हुई थी, काम की गुणवत्ता अच्छी होने पर प्रोजेक्ट मिलते गए और कंपनी का विस्तार होगा गया। कंपनी के मुख्य कर्ता धर्ता मैनेजिंग डाइरेक्टर सुमित गोयल हैं, राहुल गर्ग ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका में हैं। इसके निदेशकों में मयंक और शशांक शामिल हैं, कंपनी को केरल सरकार से अवार्ड भी मिल चुका है।