Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Four date for foundation day of Agra recommended by nine members Committee #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Four date for foundation day of Agra recommended by nine members Committee #agra

144

आगरालीक्स…. सुलहकुल की नगरी आगरा का जन्म कब हुआ, 9 सदस्यीय कमेटी ने चार सुझाव दिए हैं। 24 अगस्त, एक सितंबर, 7 अक्टूबर और नौ अक्टूबर। नगर निगम में तीन दिन तक आगरावासी अपने सुझाव दे सकते हैं। जानें ये चार दिन क्यों माने गए आगरा दिवस के लिए।
आगरा की स्थापना पर आगरा दिवस मनाने के लिए नगर निगम में प्रस्ताव लाया गया, लेकिन किस दिन आगरा दिवस मनाया जाए। इसका निर्णय लेने के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित की गई। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट नगर निगम को सौंप दी है।


कमेटी द्वारा ने चार तिथि बताईं
24 अगस्त …..कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान शिव आगरा आए, उन्हें मथुरा में कान्हा के दर्शन करने के लिए जाना था वे आगरा में ठहरे, जहां अब मनकामेश्वर मंदिर हैं। उन्होंने यह कहा कि मैं कान्हा के दर्शन कर सका तो यहां शिवलिंग की स्थापना करुंगा और उन्होंने कान्हा के दर्शन किए , मथुरा से लौटते समय शिवलिंग की स्थापना की। समिति ने इस दिन आगरा दिवस मनाने का विकल्प दिया है।
एक सितंबर ….एक हजार ईसा पूर्व महर्षि अंगिरा के नाम पर शहर का नाम आगरा पड़ा, इसलिए महर्षि अगिरा की जयंती पर आगरा दिवस मनाने का सुझाव दिया गया, इस साल एक सितंबर को ऋषि पंचमी पर महर्षि अंगिरा की जयंती है।
सात अक्टूबर …ब्रिटिश काल में आगरा नगर पालिका की स्थापना 7 अक्टूबर 1863 को हुई थी, इसलिए इसका भी विकल्प दिया गया।
नौ अक्टूबर ….इसका कोई आगरा को लेकर ऐतिहासिक महत्व नहीं है लेकिन इस दिन शरद पूर्णिमा हैं, शरद पूर्णिमा पर क्रष्ण महारास होता है, शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में चमकी देखने पर्यटक आते हैं और वाल्मीकी जयंती भी है, इसलिए इस तिथि का सुझाव दिया गया है।
तीन दिन तक दे सकते हैं सुझाव
आगरा दिवस मनाने के लिए आगरावसी भी अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव नगर निगम की वेबसाइट amcagra1@gmail.com पर दिया जा सकता है। इसके साथ ही लिखित सुझाव नगर निगम के कंट्रोल रूम कमरा नंबर 121 में भी सुझाव दे सकते हैं। सुझाव तीन दिन तक मांगे गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!