वर्ल्डलीक्स ….अमेरिका के राश्ट्रपति जो बिडेन का दावा, काबुल में हवाई हमले में अल कायदा के सरगना अल जवाहिरी को मार गिराया।
पहले व्हाइट हाउस की तरफ से जानकारी दी गई कि अफगानिस्तान के काुल में ड्रोन हमले में अल कायदा के सरगना अल जवाहिरी को मार गिराया है, इसके बाद राष्ट्रपति जो बिडेन ने संबोधित किया, कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने काबुल में हवाई हमले में अल कायदा के नेता अयमान अल जवाहिरी को कमार गिराया है।
सर्जन से बना मोस्ट वांटेड
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 में हुए हवाई हमले में तीन हजार लोगों की मौत हुई थी, इसमें भी अयमान अल जवाहिरी का नाम था। दरअसल, अयमान उल जवाहिरी मिस्त्र का रहने वाला था और एक सर्जन था, लेकिन वह विश्व के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल हो गया।