आगरालीक्स…आगरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 मरीजों ने फ्री में कराया हेल्थ चेकअप. Park KPIMS Hospital में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Park KPIMS Hospital में 8 मार्च को अस्पताल परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच कराई। इस शिविर का नेतृत्व अस्पताल के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ भानु प्रताप सलूजा एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology) विभाग की विशेषज्ञ डॉ स्मिता नागर एवं डॉ हर्षा चराया द्वारा किया गया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच करते हुए उनकी समस्याओं के अनुसार उचित परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।शिविर के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जागरूकता प्रदान की गई। चिकित्सकों ने महिलाओं को हड्डियों के स्वास्थ्य, हार्मोनल संतुलन, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। अस्पताल के सीईओ प्रशांत बजाज ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “Park KPIMS Hospital का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी अस्पताल ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।”