आगरालीक्स…शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 30 महिलाओं को किया गया सम्मानित. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए आयोजन
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 7 स्थित शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें मुख्य अतिथि डॉ प्रीति जैन, डॉ प्रीति सिंघई, बीना बैनाड़ा, मण्डल अध्यक्ष राहुल जैन, माया जैन, विशिष्ट अतिथि रश्मि जैन, ममता जैन, शशि बैनाड़ा पूर्व पार्षद सुषमा जैन रहीं. शांतिनाथ महिला मंडल एवं शांतिनाथ वधुलिका मंडल ने उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत से समाज के सामने नई लकीर खींची है। 30 महिलाओं का सम्मान किया गया. संचालन उपासना जैन व हेमलता जैन ने किया. कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियाँ, प्रेरणादायक कार्यक्रम एवं लकी ड्रा का भी आयोजन किया जिसमें पुस्कार लकी ड्रा के दिए गए और महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए गए। श्री शान्तिनाथ महिला मण्डल अध्यक्ष अर्चना जैन, मंत्री हेमलता जैन, शुचि जैन, मीनू जैन, चंचल जैन, भारती जैन, शन्तिनाथ वधुलिका मण्डल की अध्यक्ष उपासना जैन, मंत्री रश्मि जैन, रजनी जैन, सुभी जैन, तुलसी जैन, रचना जैन, प्रगति जैन, शशि बैनाड़ा, चंद्रा जैन, बेबी जैन, सुनीता जैन, शिखा जैन, दीप्ती जैन, कुसुम जैन, सुनीता जैन महिला मण्डल मौजूद थी।