आगरालीक्स…ताजमहल पर फ्रांसीसी पर्यटक गिरकर हुआ चोटिल. पैर में आया हेयरलाइन फ्रैक्चर…प्लास्टर चढ़ाया
आगरा में पर्यटकों के साथ घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आज भी ताजमहल देखने आया फ्रांसीसी पर्यटक ताजमहल पर गिरकर चोटिल हो गया है. फोटो खींचते समय पूर्वी नौबतखाना के पास वह गिर गया जिससे उसे अस्पताल भेजा गया. यहां एक्सरे में उसके दाएं पैर में एड़ी के पास हेयरलाइन फ्रैकचर निकला है.
फोटो खींचते समय हुआ हादसा
घायल हुए फ्रांसीसी पर्यटक का नाम डेनिस विंसेंट बताया गया है. डेनिस रविवार को ताजमहल देखने आए थे. वह दोपहर को पूर्वी नौबतखाना के पास खड़े होकर फोटो खींच रहे थे कि तभी वह असंतुलित होकर गिर पड़े. सूचना पर वहां सीआईएसएफ और एएसआई के कर्मचारी आ गए. पर्यटक को प्राथमिक उपचार देना चाहा लेकिन उसने इनकार कर दिया जिसके बाद पर्यटक को व्हील चेयर से बाहर लाकर एंबुलेंस के जरिए अस्प्ताल में ले जाया गया. यहा एक्सरे में उसके पैर की एड़ी के पास हेयरलाइन फ्रैक्चर निकला है. पर्यटक के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है और उसे छुट्टी दे दी गई है.