आगरालीक्स… आगरा में मोहर्रम पर आज रंज-ओ-गम का इजहार करते हुए ताजियों के जुलूस निकाले गए। शहर भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
सुबह से ताजियों के जुलूस निकलने हुए शुरू
आगरा में आज मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ताजियों के जुलूस निकाले गए। ताजियों के जुलूस जगह-जगह से निकाले गए, जिनके साथ युवक मातम करते या हुसैन हम न हुए के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
सैकड़ों बडे और हजारों छोटे ताजिये निकाले गए
ताजियों के जुलूस लोहामंडी से सेंटजोंस होते हुए रवाना हुए। पाय चौकी, नई बस्ती, कटरा से ताजियों के जुलूस निकाले गए, मंटोला, शाहगंज, एत्माउद्दौला, मंटोला, नाई की मंडी बिजलीघर समेत शहर भर में ताजियों के जुलूस निकाले गए। इसमे सैकड़ों बड़े और हजारों छोटे ताजिये शामिल थे, जिन्हें बेहतर तरीके से सजाया गया था। फूलों की माला पड़ी हुई थीं। रास्ते में जगह-जगह ताजियों को देखने का भी हुजूम उमड़ता रहा।
शहर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
ताजियों के जुलूस के दौरान शहर भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। रूट डायवर्जन किया गया था। इसके बाद भी ताजियों के जुलूस को शांति और सौहार्द के साथ निकाला गया। ताजिय के जुलूस के दौरान कुछ स्थानों पर शरबत और पानी की भी व्यवस्था की गई थी। ताजियों को रंजोगम के साथ करबला में दफन किया जाएगा।