नईदिल्लीलीक्स… भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम बनाई। एएमयू के पूर्व वीसी तारिक मंसूर,एंटनी के बेटे को भी जगह। यूपी से छह को मिला स्थान। देखें लिस्ट
13 राष्ट्रीय सचिव, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए हैं। नई टीम में छह महिलाओँ को भी जगह दी गई है।

लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा

नई टीम को पार्टी की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी पार्टी की नजर है। छत्तीसगढ़ की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम है।
राजस्थान से वसुंधरा राजे का नाम भी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में राजस्थान से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम है। वहीं मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं।
एमपी से कैलाश विजयवर्गीय की कुर्सी बरकरार
मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री हैं। राजस्थान से सुनील बंसल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएस संतोष संगठन राष्ट्रीय महामंत्री रहेंगे। मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
यूपी से इन्हें मिली है जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश से सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व एएमयू वीसी तारिक मंसूर, राधा मोहन अग्रवाल, अरुण सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।