आगरालीक्स…आगरा में मस्ती और उमंग के साथ शारदा यूनिवर्सिटी में मनाई फ्रेशर्स पार्टी. ये बने मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स
शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज, शारदा यूनिवर्सिटी आगरा द्वारा आयोजित “रेंडेवू विद फ्रेशर्स 2024” फ्रेशर्स पार्टी ने छात्रों को हंसी, मस्ती और उमंग से भरपूर एक अविस्मरणीय दिन का अनुभव दिया। यह आयोजन बीबीए,बीकॉम और एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जयंती रंजन, एसएसबीएस के डीन प्रोफेसर (डॉ.) सचिन कुमार श्रीवास्तव, सीए संजीव सिंह ठाकुर, डॉ.रविकांत पाठक,डॉ. मुकेश जेठवानी, और डॉ. बृजमोहन दत्ता उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. (डॉ.) जयंती रंजन ने अपने संदेश में कहा, “फ्रेशर्स पार्टी न केवल छात्रों के लिए एक यादगार पल है, बल्कि उनके आपसी सामंजस्य और संबंधों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। हमारी कोशिश है कि हर छात्र को अपनी प्रतिभा निखारने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का मंच मिले।”
डीन प्रो. (डॉ.) सचिन कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “इस आयोजन के माध्यम से हमें अपने छात्रों की विविधता, उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का अनुभव होता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होते हैं।” कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुतियों से भरपूर था। छात्रों ने एकल नृत्य (समीक्षा), गायन (अमन बंसल), शायरी (नूर) और सामूहिक नृत्य (आदिति और समूह) से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक प्रतियोगिता रही, जिसमें मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का चयन किया गया।
बीबीए वर्ग में:
मिस्टर फ्रेशर: रिद्धिम अलानी
मिस फ्रेशर: भूमिका
एमबीए वर्ग में:
मिस्टर फ्रेशर: अक्षांश चतुर्वेदी
मिस फ्रेशर: जया
एसएसबीएस की फैकल्टी टीम – प्रो. अतुल नारंग, डॉ. ज्योति कुलश्रेष्ठ, डॉ. रुचि जैन, डा. गौरव अग्रवाल प्रो. दीप्ति वर्मा, प्रो. प्रतिमा शर्मा, प्रो. वैभव अग्रवाल, प्रो. जीशान ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इसे और विशेष बना दिया। छात्र संयोजकों गहना गुप्ता, आरुष गर्ग, तुषार, तथा मीडिया संयोजकों विशाल वर्मा और अमन चाहर ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।छात्रों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इसे एक यादगार दिन के रूप में संजोया। “रेंडेवू विद फ्रेशर्स 2024” एकता, उत्साह और उमंग का प्रतीक बनकर सभी के दिलों में छा गया। इस अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पी.के. गुप्ता और उप कुलाधिपति वाई. के. गुप्ता ने शुभकामनाएं प्रेषित की।