आगरालीक्स… आगरा में अगले सप्ताह महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली तक महफिल सजेगी। वीआईपी का भी रहेगा जमावड़ा।
दीपक-जया की शादी के कार्यक्रम 31 मई से शुरू होंगे

आगरा में यह मौका आने वाला है भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे दीपक चाहर की शादी का। दीपक चाहर औऱ जया की शादी एक जून को होनी है। शादी के कार्यक्रम 31 मई से शुरू हो जाएंगे। शादी समारोह के कार्यक्रम आगरा में होंगे।
क्रिकेटरों संग चेन्नई सुपर किंग के प्रबंधतंत्र से जुड़े लोग भी आएंगे
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ चाहर की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ियों के साथ प्रबंधन के लोग भी इस शादी समारोह में शामिल होने आ सकते हैं।
आगरा के कई बड़े होटलों में की गई बुकिंग
शादी समारोह के लिए आगरा के कई प्रमुख होटलों के कमरों को बुक किया गया है। इसमें वधू जया के परिजन भी आगरा आ जाएंगे। विवाह की कुछ सामान्य रस्में घर पर की जा सकती है। अन्य रस्मों को होटल में ही किया जाएगा।
आईपीएल के फाइनल के बाद रखी है शादी
आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर ने अपनी शादी का कार्यक्रम आईपीएल के तुरंत बाद रखा है। आईपीएल का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी एक दिन के आराम के बाद आगरा की फ्लाइट पकड़ेंगे।
साक्षी, अनुष्का के आने की भी संभावना
क्रिकेट खिलाड़ियों में धोनी अपनी पत्नी साक्षी, विराट कोहली अनुष्का, रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आने की संभावना है। कुछ अन्य देशी- विदेशी क्रिकेट सितारे भी अपनी फैमली के साथ आ सकते हैं।
जमकर होगा जश्न
आईपीएल-2022 में क्रिकेटर दो महीने से लगातार मैचों में अपनी जान झोंके हुए हैं। आईपीएल की थकान के बाद आगरा में खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ एक साथ जश्न मनाने का भी मौका बन रहा है।
परिवार समेत ताजमहल भी देख सकते हैं
क्रिकेटरों और वीआईपी के शादी में शामिल होने के साथ ताजमहल को देखने जाने की संभावना जताई जा रही है।
सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतजाम
शादी समारोह में स्थानीय लोगों के अपने हीरो की शादी के साथ क्रिकेट के सितारे देखने के लिए एकत्रित हो सकते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए जा रहे हैं।