नईदिल्लीलीक्स… यूपी की योगी सरकार-2 का पहला बजट सत्र कल से। चारधाम यात्रा में अब तक 57 तीर्थयात्रियों की मौत। साथ में प्रमुख खबरें।
55 तीर्थयात्रियों की जान हार्टअटैक से गई

उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा चल रही है। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं लेकिन अब तक 57 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 55 की मौत हार्टअटैक से होना बताया गया है।
केदारनाथ में 26, बद्रीनाथ में 11 की मौत
इनमें से केदारनाथ में 26 और बद्रीनाथ में 11 लोगों की जान गई है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार की ओर से कई स्थानों पर मेडिकल सुविधाओँ की व्यवस्था के साथ कैंप भी लगाए गए हैं।
कोरोना के 2,226 नये मामले, 65 की मौत
देश में रविवार को कोरोना के 2,226 के नये मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस अवधि में 65 लोगों की मौत हुई है, जो चिंता का विषय है। शनिवार को कोरोना के 2323 मामले आये थे, जबकि 25 लोगों की मौत हुई थी, आज हुई मौतों का आंकड़ा ढाई गुना ज्यादा है। एक्टिव केस 14,995 हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बजट सत्र कल से

यूपी की योगी सरकार-2 के पहला बजट सत्र 23 मई से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी।
सदन में बजट 26 मई को रखा जाएगा
सदन में बजट 26 मई को रखा जाएगा। योगी सरकार का बजट इस बार साढ़े छह लाख करोड़ रुपये का हो सकता है।
बजट में कई कल्याणकारी योजनाओँ की होगी घोषणा
बजट में भाजपा के घोषणा पत्र की कुछ योजनाओँ के लिए धन जारी हो सकता है। किसानों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने पर फोकस रहेगा। विकास और कल्याणकारी योजनाओँ के लिए भी अच्छा-खासा बजट होने की संभावना है।
पाक की पूर्व मंत्री पुलिस ने की पिटाई

पाकिस्तान की पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शिरीन मजारी की बेटी का आऱोप है कि पुलिस अधिकारियों ने शिरीन के साथ मारपीट की औऱ उसे अपने साथ ले गे। पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन पर सेना की आलोचना करने का आरोप है। इमरान खान को पीएम पद से हटाए जाने के बाद शिरीन लगातार सेना की आलोचना कर रही थी। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि शिरीन की गिरफ्तारी क्यों की गई है।
नईदिल्लीलीक्स… कुतबमीनार के ऐतिहासिक परिसर में खुदाई कराई जाएगी। कुतबमीनार की मूर्तियों की आइकॉनोग्राफी भी होगी।