आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने मॉल, स्टोर्स, दुकानों पर जाकर की कार्रवाई.. कुट्टू का आटा, घी, सेंधा नमक, काजू, समां के चावल के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे
आगरा के दिल्ली गेट प्रोफेसर कॉलोनी स्थित डीमार्ट स्टोर और कमला नगर के ब्लिंकिट स्टोर पर एफएसडीए की टीम ने कार्रवाई की है. यहां से कुट्टू का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, समां का चावल, मखाना, नारियल बुरादा घी, काजू आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं. इसके अलावा ब्लिंकिट के फतेहाबाद रोड स्थित स्टोर सहित रावतपाड़ा, फुलट्टी बाजार आदि जगहों से भी सैंपल खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं. उत्पादों का जब्तीकरण, जांच हेतु नमूना संकलन की हुई कार्यवाही
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद के प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की है. नवरात्रि के पर्व व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कुट्टू का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, समां का चावल, मखाना, नारियल बुरादा आदि खाद्य उत्पादों का जब्तीकरण, जांच हेतु नमूना, संकलन किया गया जिसमें दिल्ली गेट स्थित डीमार्ट, ब्लिंकिट स्टोर, कमला नगर, आगरा, ब्लिंक कॉमर्स लिमिटेड, बसई मुस्तकिल, फतेहबाद रोड, आगरा, राधे राधे गुप्ता, रावतपाडा, आगरा, अजीत फूड प्रोडक्ट, रावतपाड़ा, सहित अन्य प्रतिष्ठानों से नमूना संकलन एवं सीजर की कार्यवाही की गयी। संबंधित प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.

