आगरालीक्स…आगरा आ रहे जी20 मेहमानों का पूरा कार्यक्रम जारी. 10 को आएंगे. 11 को कार्यक्रम में लेंगे भाग और 12 को देखेंगे ताजमहल सहित ये स्मारक…
आगरा में जी20 देशों के मेहमानों की आवाभगत करने के लिए आगरा में कई दिनों से तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. आगरा को सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है. आगरा में जिन रास्तों पर ये मेहमान जाएंगे, उन सभी रास्तों को सुंदर व आकर्षक बनाने काम चल रहा है. ताज के पीछे बहने वाली यमुना नदी भी वीवीआईपी को कल—कल बहती हुई दिखाई देगी. अतिक्रमण का नामोनिशान नहीं होगा और शहर को पेंटिंग्स के जरिए सजाया जा रहा है. चौराहों को भव्य बनाया जा रहा है और सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम भी काफी तेजी से चल रहा है.

अब आगरा में जी20 मेहमानों के आगमन का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है. ये मेहमान यहां ताजमहल सहित अन्य स्मारक भी देखने जापएंगे और बैठक में भाग भी लेंगे. प्रस्तावित दौरे के अनुसार जी20 देशों के प्रतिनिधि आगरा में 10 फरवरी की रात को आ जाएंगे. 11 फरवरी को वह आगरा में होने वाले महिला सशक्तिकरण को लेकर एक सम्मेलन में भाग लेंगे. 12 फरवरी को ये मेहमान ताजमहल, आगरा किला व एत्माद्दौला का दीदार करेंगे. आम पर्यटकों के लिए ये स्मारक बंद रहेंगे. इसके अलावा 11 और 12 फरवरी को आगरा में होने वाली जी 20 की पहली बैठक में कई देशों के मंत्री भी आएंगे.