आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग में पकड़े गए दो गांजा तस्कर. यूपी के इस जिले में होनी थी इसकी सप्लाई…
उड़ीसा से गांजा तस्करी कर अलीगढ़ ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है. थाना मलपुरा, एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने इनके कब्जे से 102.340 किग्रा गांजा जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है, उसको बरामद किया है. पुलिस ने एक ट्रक आइशर, तनी मोबाइल और 1200 कैश भी बरामद किया है.थाना मलपुरा पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मलपुरा रोहता रोड़ पर जारुआ कटरा मोड़ से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई. पूछताछ एवं नियमानुसार कार्यवाही के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सैंया को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया. सहायक पुलिस आयुक्त सैंया की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए ट्रक में रखे बोरी व बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 93 पैकेटों में कुल 102.340 कि.ग्रा. अवैध गांजा बरामद हुआ.
पूछताछ का विवरण -
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो अभियक्तों ने बताया कि उनके ट्रक मे गाँजा है जिसको उडीसा में पूरन व राम गोला के द्वारा ट्रक में लदवाया गया था. जिसे वह लोग पूरन व राम गोला का गाँजा, बाली गोडा उडीसा से लेकर प्रयागराज होते हुए लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा से अलीगढ लेकर जा रहे थे.
देवेन्द्र उपाध्याय पुत्र कौशल उपाध्याय निवासी घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
प्रिंस बघेल पुत्र उमाशंकर बघेल निवासी जनकीगढ़ई टेहू थाना बरहन कमिश्नरेट आगरा।
वांछित अभियुक्तों का विवरण:-
पूरन पुत्र नाम पता अज्ञात।
राम गोला पुत्र नाम पता अज्ञात।