आगरालीक्स …आगरा में गंगाजल की आपूर्ति कम हो गई है, इससे आज पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी, सोमवार को होने वाला शटडाउन टला।
आगरा में पालड़ा झाल बुलंदशहर से आगरा में गंगाजल की आपूर्ति होती है, शनिवार से गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। हर रोज 140 क्यूसिक गंगाजल की आपूर्ति होती है लेकिन अब यह कम होने लगी है। इससे शनिवार शाम को अर्जुन नगर सहित कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। गंगाजल की आपूर्ति कम होने से रविवार को कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है।
शट डालन टाला गया
जीवनीमंडी वाटर वक्र्स से आधे शहर को पानी की आपूर्ति होती है। यहां वाल्व बदले जाने थे इसके लिए सोमवार और मंगलवार को शट डाउन मांगा गया था इसे टाल दिया गया है। अब रामनवमी तक शट डाउन नहीं होगा।