आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में गौ महिमा…रसराज जी महाराज बोले—राम कृष्ण आदर्श हमारे, गौ आराधक हम..गाय को हृदय में बसाइये…
गाय को हृदय में बसाइये। संकल्प लेकर गौ सेवा के किसी भी एक प्रकल्प से जुड़कर गौ माता की सेवा कीजिए। भारतीय देसी गौ माता के घी का ही दीपक पूजा घर में जलाइए.. ये उद्गार सूरसदन में चल रहे नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार शाम मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के परम कृपा पात्र रसराज जी महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने समझाया कि हम गौ सेवक, गौ पूजक, गौ रक्षक और सनातन धर्मी हैं, इस पर गर्व कीजिए। इस दौरान इस भजन पर सब झूम उठे- "सत्य सनातन धर्म हमारा, गौ के सेवक हम। रामकृष्ण आदर्श हमारे, गौ आराधक हम। हम भारत के वीर सिपाही, गौ के रक्षक हम.."
गौ महिमा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गौ माता हमारे जीवन में ऐसे ही उपयोगी है जैसे कि प्राणवायु। अगर गर्भवती माताएँ पंचगव्य और भारतीय देसी गौ माता के ताजा गोबर का रस नित्य एक चम्मच पिएँ तो प्रसव के समय उनको ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिव महापुराण कथा के प्रसंग में उन्होंने समझाया कि हमको भगवान शिव के परिवार से मिलजुल कर रहने की सीख लेनी चाहिए। पार्षद मुरारी लाल गोयल, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, कुसुम बंसल, पूर्विका बंसल, विनोद गर्गाचार्य, ऋषि रंजना, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, प्रियंका ठाकुर, विजय ओझा, सनातन केसरी, अखिलेश, विशाल, गोपाल दास, अभिराम दास, आकाश त्यागी, नितेश बंसल एड. आदर्श नंदन गुप्ता और प्रशांत लवानिया भी प्रमुख रूप से आरती में शामिल रहे। इससे पूर्व सुबह की बेला में सैकड़ों भक्तों ने सूरसदन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक और पूजन किया।
साध्वी पूनम दीदी के भजनों ने किया भाव विभोरगौ महिमा महोत्सव के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी पूनम दीदी ने अपने मार्मिक भजनों से समूचे सूरसदन सभागार को भाव विभोर कर दिया। मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार साँवरे, सताओ ना हमें लोगों हमें दिल की बीमारी है, एक तू जो मिला सारी दुनिया मिली, मुश्किल है सहन करना यह दर्द जुदाई का जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं की आँखों से सहज ही अश्रुधार बहती चली गई.. सब लोग सुधबुध भूल गए।

भजन सुनाएंगे नारायण बाबा
प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि गौ महिमा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को सुबह 7:00 बजे से पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पूजन, शाम को 4:00 बजे से महाशिवपुराण कथा एवं गौ चर्चा तथा प्रसिद्ध भजन गायक नारायण बाबा के भजनों की रसधारा प्रवाहित होगी।