Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Gazetteer of the district will be ready in Agra. DM formed committee…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Gazetteer of the district will be ready in Agra. DM formed committee…#agranews

172

आगरालीक्स…आगरा में तैयार होगा जिले का गजेटियर. डीएम ने समिति की गठित. तथ्य व सूचनाओं के लिए 11 अध्यायों में किया जाएगा सामग्री का संकलन

जिला गजेटियर समिति आगरा की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि राजस्व अनुभाग-05 के शासनादेश पर जनपद के गजेटियर को तैयार किया जाना है, उक्त हेतु जिला गजेटियर समिति का गठन किया गया है,उक्त समिति में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त,मुख्य विकास अधिकारी(सदस्य सचिव),जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा नामित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,प्रभागीय वनाधिकारी,अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०),अधीक्षण अभियंता, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०,अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक / बेसिक शिक्षा अधिकारी,महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी सहित,जिलाधिकारी द्वारा नामित 04 सदस्य यथा पुरातत्व अधीक्षक, आगरा,संयुक्त निदेशक, पर्यटन विभाग,आगरा,क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, संस्कृति विभाग,आगरा तथा एक विश्व विद्यालय के प्रोफेसर शामिल हैं।

मुख्य सचिव उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में जनपदों के नये जिला गजेटियर तैयार किये जाने हेत 11 अध्यायों की प्रश्नावली को अंतिम रूप दिया गया है-यथा 1- सामान्य परिचय 2- इतिहास, कला एवं संस्कृति 3- लोक एवं समाज 4-जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्याय व्यवस्था एवं अन्य विभाग 5-कृषि, बागवानी, सिंचाई एवं संलग्न गतिविधियां,6- आर्थिक परिदृश्य (उद्योग, बैंकिंग, व्यापार एवं वाणिज्य तथा विविध व्यवसाय)7- राजनीतिक परिदृश्य एवं स्थानीय स्वशासन 8-शिक्षा, 9-चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य सेवाएँ,10- पर्यटन, परिवहन तथा संचार, 11-विविध । उपरोक्त 11 अध्यायों की सामग्री संकलिन हेतु अध्यायवार, नोडल तथा उपनोडल अधिकारी बनाए गए हैं,उनके द्वारा अपने विभागों से संबंधित अध्य्याय की सूचनाएं संकलित किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि यह एक ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दस्तावेजी कार्य है।गजेटियर एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो सर्वाधिक प्रमाणित अभिलेख माना जाता है,अतः आप सभी तथ्यों , सूचनाओं की प्रामाणिकता पर विशेष ध्यान देंगे एवं संबंधित नोडल अधिकारी कार्य को स्वयं वरीयता पर संपादित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के गजेटियर में केंद्र सरकार के विभागों यथा रेलवे, एयरपोर्ट,एनएचएआई, डाक इत्यादि के डाटा का भी संकलन किया जाना है इस हेतु,भारत सरकार से संबंधित विभागों से सूचना समन्यव का कार्य सदस्य सचिव मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। जनपद के गजेटियर को डिजिटल फॉर्म में हिंदी में लिपिबद्ध कर शासन को उपलब्ध किया जाना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!