आगरालीक्स…ब्रज क्षेत्र की प्रभारी बनीं गीता शाक्य. प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को मिली पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी. भाजपा ने शुरू की 2027 की तैयारियां
प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे. ऐसे में इसको लेकर भाजपा, सपा सहित सभी दलों ने अपनी—अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की टीम गठित करने के बाद अब प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं. प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है तो वहीं आगरा के रहने वाले प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. संगठन की समीक्षा के लिए जल्द ही प्रभारी जिलों में भ्रमण शुरू करेंगे.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रभारियों की घोषणा की. पिछले महीने जहां भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी. औरैया की रहने वाली वर्तमान राज्यसभा सांसद चंद्रप्रभा उर्फ गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया था. वहीं आगरा के रामप्रताप सिंह चौहान को भी प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया था. अब गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.