आगरालीक्स …..आगरा में ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से साईकिल लेकर निकल रही छात्रा फंसी, मालगाड़ी चलने लगी। साईकिल टूटी, छात्रा को लोगों ने बचा लिया।

आगरा कैंट स्टेशन के पास नगला पुलिया है, यहां रेलवे की भूमिगत पुलिया में पानी भरा रहता है। इसके चलते लोग ट्रैक से आजे जाते हैं। शनिवार दोपहर में नगला पुलिया की रहने वाली दयानगंद बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अवनि तोमर साईकिल से अपने घर लौट रही थी। ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी, वह साईकिल लेकर मालगाड़ी के नीचे से निकलने लगी।
मालगाड़ी चलने लगी, स्थानीय लोगों ने छात्रा का बचाया
अवनि तोमर साईकिल लेकर मालगाड़ी के नीचे से निकल रही थी इसी दौरान मालगाड़ी चलने लगी। अवनि तोमर की चीख निकल पड़ी, स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने छात्रा को बाहर खींच लिया लेकिन साईकिल टूट गई। इससे पहले शुक्रवार को भी एक रेलवे कर्मचारी की साईकिल क्षतिग्रस्त हो गई है।