आगरालीक्स…परिवार को बिना बताए घर से भागी लड़की ट्रेन में बिना टिकट के मिली. बोली—परेशान हूं, भूखी हूं…अब घर वापस जाना चाहती हूं…
आगरा रेल मंडल के मथुरा स्टेशन पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ को एक युवती बिना टिकट यात्रा करते मिली. युवती परेशान थी जिस पर टीटीई ने जब उसकी परेशानी पूछी तो उसने बताया कि वह परिवार को बिना बताए घर से भागकर जा रही है लेकिन अब परेशान है, भूखी हूं, पैसे नहीं हैं और घर वापस जाना चाहती हूं. इस पर युवती खाना खिलाया गया और जीआरपी को सौंप दिया गया. जीआरपी ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी है जो कि स्वयं उसे लेने के लिए यहां आ रहे हैं.

ये है पूरा मामला
27 अप्रैल को 14/22 की डयूटी के दौरान मथुरा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर गाड़ी संख्या-18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मे टिकट चेकिंग स्टॉफ टीटीआई कृष्णा देवी पाण्डेय,सीटीआई रघुवर दयाल, सीटीआई मनोज कुमार लवानियां और टीई पूजा मीना टिकट चेकिंग के दौरान एक लड़की से टिकट पूछा तो वह लड़की कुछ परेशानी में दिख रही थी. उसने बताया कि वो अपने परिवार को बिना बताये घर छोड़कर आई है. पूछताछ से पता चला उसके पास कोई टिकट और सामान नहीं है और उसने बताया की मैं भूखी हूं और मुझे वापिस घर जाना है. टिकट चेकिंग स्टॉफ द्वारा उसको खाना खिलाया गया और जीआरपी मथुरा को सुपुर्द किया गया.
जीआरपी द्वारा लड़की से पूछताछ की गयी जिससे अपना नाम और पता और मोबाइल नंबर लिया गया. इसके आधार पर उसके घर वालो को सूचित किया गया. लड़की के पिताजी द्वारा स्वयं मथुरा आकर लड़की को अपने साथ ले जाने को कहा गया.