Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news: Give some rest to electrical appliances in the scorching heat, why is it necessary to set the AC at 24 degrees
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news: Give some rest to electrical appliances in the scorching heat, why is it necessary to set the AC at 24 degrees

187

आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है। एसी को 24 डिग्री पर करें सेट। बिजली उपकरणों को भी दें थोड़ा आराम। ऊर्जा की भी होगी बचत

बिजली के लगातार प्रवाह से फुंकने का खतरा

आसमान से बरसती आग से बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में हर तरह से सावधानी बरतना जरूरी है। बिजली मकैनिकों का कहना है कि गर्मियों में 24 घंटे पंखे, कूलर, एसी चलाए जाते हैं, जिससे इन उपकरणों में लगातार बिजली का प्रवाह रहने से गर्म हो जाते हैं, जिससे उनके फुंकने की आशंका बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए सुबह शाम अथवा जब जरूरत नहीं हो तो बिजली के उपकरणों को बंद कर देना चाहिए, जिससे वह ठंडे होते हैं तो बेहतर कार्य करते हैं।

गर्मियों में एसी चलाने पर रखें यह ध्यान

साथ ही गर्मियों में एसी को कैसे चलाएं, यह भी एक समस्या रहती है। कमरे को ठंडा करने के लिए एसी को 24 डिग्री का तापमान सेट करना चाहिए। ऐसा करने से कमरा कुछ देर ठंडा हो जाएगा।

तापमान सही रखने से बिजली की खपत होती है कम

एयर कंडीशनर में तापमान को सेट करने के लिए ‘थर्मोस्टेट’ नाम की एक डिवाइस लगी होती है। यदि हम एक डिग्री तापमान बढ़ा देते हैं तो बिजली की खपत करीब 6 फीसदी कम हो जाती है। ऐसे में यदि कमरे में एसी का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रखते हैं तो काफी बिजली की बचत कर सकते हैं। इस तापमान पर ज्यादा गर्मी भी महसूस नहीं करेंगे।

कमरा 24 से 27 डिग्री तक बेहतर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर का तापमान 36-37°C के बीच रहता है और ऐसे में कमरे का तापमान यदि 24 से 27 डिग्री तक सेट करते हैं तो हमें कमरा स्वाभाविक रूप से ठंडा महसूस होगा।

पंखा चलाने के साथ यह भी करें

एसी के साथ पंखा भी जरूर चलाएं। ऐसा करने से कमरा जल्दी ठंडा होता है। कमरे को अच्छा ठंडा करना है और बिजली का बिल भी बचाना है तो कमरे को अच्छे से सील पैक करना चाहिए। बार-बार कमरे का दरवाजा नहीं खोलना चाहिए। सूरज की रोशनी को रोकने और गर्मी को बढ़ने से रोकने के लिए खिड़कियों पर पर्दे जरूर लगाना चाहिए।

बिजली बचाने के लिए टाइमर सेट करें

बिजली का बिल ज्यादा न आए, इसलिए रात में सोने से पहले एसी में टाइमर जरूर सेट करना चाहिए। इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से न केवल बिजली की खपत कम होगी, बल्कि आप रात में ओवरकूलिंग से भी बच सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

error: Content is protected !!