नईदिल्लीलीक्स… भारत-आयरलैंड के बीच आज दूसरे टी-20 पर भी बारिश का साया। भारतीय खिलाड़ी सर्दी से ठिठुरे। बेन स्टोक्स की भारत को खुली चुनौती।
पहला टी-20 भी हुआ था प्रभावित
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा और अंतिम टी-20 मैच आज रात नौ बजे से डबलिन में खेला जाएगा। इस मैच में भी बारिश का अंदेशा है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है। पहला टी-20 भी बारिश की वजह से 12-12 ओवर का हुआ था, हालांकि भारत ने इसे जीत लिया था।
चहल को सर्दी ने सबसे ज्यादा किया परेशान
बारिश की वजह यहां सर्दी भी काफी बढ़ जाती है। तापमान दस डिग्री तक चला जाता है। पिछले मैच में चहल को गेंद स्पिन कराने में परेशानी हुई थी। साथ ही कई स्वेटर पहनकर मैच खेला था।
मैं कह रहा हूं तो विश्वास कीजिएः बेन स्टोक्स

इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीतने के बाद खासी उत्साहित है। कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत को हराने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हम भारत को हरा देंगे और जब मैं यह बोल रहा हूं तो विश्वास कीजिए। हम इसी आक्रामक मानसिकता के साथ मैदान में उतरेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत की टीम और उसका आक्रमण भी अलग तरह का है।