आगरालीक्स… सोना चार दिन में दो हजार रुपये से ज्यादा महंगा हो गया। सोना अभी और चढ़ेगा। चांदी में मामूली उतार-चढ़ाव। जानिये सोमवार के रेट।
एक जुलाई को ही मारी थी एक हजार से ज्यादा की छलांग

वायदा बाजार में सोना चार दिन में ही अपने दो हजार रुपये से ज्यादा महंगा हो गया। सोना 30 जून को 50,117 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था। एक जुलाई को बढ़ा हुआ आयात शुल्क लागू होते ही सोने की कीमत एक हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गई।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस पर तेवर औऱ तीखे
सोमवार को पहले कारोबारी दिवस में ही सोने की कीमत में और ज्यादा उछाल आया सोना दोपहर तक 52,114 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस प्रकार चार दिन में ही कीमत दो हजार से ज्यादा हो गई हैं।
चांदी की चमक अभी बनी हुई बरकरार
चांदी की कीमतों में आयात शुल्क कम होने के बाद भी ज्यादा अंतर अभी नहीं आया है और एक हजार रुपये के आसपास की कमी एक जुलाई से चल रही है। सोमवार को दोपहर चांदी 58,435 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। हाजिर में वायदा बाजार से दो हजार रुपये से ज्यादा की ही भाव चल रहा है।
सोने पर अब आयात शुल्क 12.5 फीसदी है
उल्लेखनीय है कि अभी 30 जून 2022 तक सोने पर आयात ड्यूटी 7.5 फीसदी थी, जो अब एक जुलाई से बढ़कर 12.5 फीसदी हो गई है। पिछले साल केन्द्र सरकार ने बजट में सोने की आयात ड्यूटी में कटौती की थी। चांदी पर पहले 12.5 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, जिसे 2021 के बजट में घटा कर 7.5 फीसदी किया गया था।
ज्वैलरी के चार जुलाई के रेट

फाइन गोल्ड 999 5234 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5108 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4658 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4240 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3376 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।