नईदिल्लीलीक्स… हिमाचल में बस खाई में गिरने से 16 मरे। महाराष्ट्र में ईडी की सरकार। अग्निपथ योजना पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई। बिजली संकट पर लीबिया में संसद भवन फूंका।
अग्निपथ योजना की सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अग्निपथ योजना के खिलाफ दायर याचिका की सुनावाई को सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह इसकी सुनवाई करेगा।
अग्निपथ के विरोध में कई राज्यों में हुआ था बवाल
उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में बवाल हुआ था। ट्रेनों को फूंक दिया गया था। बवाल के आऱोपियों के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज किए गए थे।
फणनवीस ने ईडी का मतलब बता विपक्ष पर तंज

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा नेता और डिप्टी सीएम ने ईडी.. ईडी की नारेबाजी के बीच कहा है कि यह ईडी की सरकार है। उऩ्होंने कहा कि ई से मतलब एकनाथ औऱ डी से मतलब देवेंद्र फणनवीस है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र संकट के दौरान ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की थी।
लीबिया में भीषण बिजली संकट से कई जगह प्रदर्शन

लीबिया में बिजली संकट से गुस्साए लोगों ने आज संसद भवन में आग लगा दी। लीबिया इन दिनों भीषण बिजली संकट से गुजर रहा है। प्रदर्शनकारी गर्मी में बिजली की मांग कर रहे हैं।
आरोप- जनता के पैसों की चोरी होने से बिजली संकट
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने आज तोबरूक शहर में स्थित संसद भवन के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संसद में बैठे लोगों ने जनता के पैसों की चोरी की है, जिसकी वजह से बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।
कुल्लू में प्राइवेट बस से स्कूल भी जा रहे थे बच्चे
हिमाचल के कुल्लू में सोमवार सुबह सैंज घाटी में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हुई है, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। बस में 45 लोग सवार होना बताया गया है। प्राइवेट बस शैंशर से सैंज की ओर आ रही थी। इसी दौरान कैंची मोड़ पर बेकाबू होकर खाई में गिर गई।
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया गहरा दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।