आगरालीक्स… शेयर बाजार की गिरावट के बीच सोना और चांदी पिछले सप्ताह तेजी पर जाने के बाद एक बार फिर नीचे की ओर आ गया है
सोना साढ़े पांच हजार के करीब पहुंचा
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन नरमी का रुख रहा। सोने की कीमत बुधवार की दोपहर तक 50,591 रुपये प्रति दस ग्राम की रही, जबकि पिछले सप्ताह बाजार बंदी के समय सोना 51 हजा रुपये पार कर गया था।
चांदी की कीमत भी साठ हजार के पास आई
चांदी की कीमतों में तेज इजाफा हुआ था और चांदी साठ हजार रुपये प्रति किलो के भाव को पार कर गई थी लेकिन बुधवार को चांदी के तेवर नरम रहे। दोपहर चांदी 60,340 रुपये प्रति किलो पर आ गई। कल तक चांदी 61 हजार रुपये के ट्रेंड को पार कर रही थी।
ज्वैलरी के 22 जून के रेट
फाइन गोल्ड 999 5091 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4969 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4513 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4114 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3184 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।
।