Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म Angarak Dosh is being formed from June 27 due to the combination of Mars and Rahu, special precautions have to be taken
अध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Angarak Dosh is being formed from June 27 due to the combination of Mars and Rahu, special precautions have to be taken

128

आगरालीक्स.. इसी 27 जून  से शुरू होगा अंगारक दोष। यह कब तक रहेगा। बरतें विशेष सावधानी। क्या करें उपाए, जानिये विस्तृत जानकारी।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा बताते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कभी भी दो शत्रु ग्रह एक ही राशि में युति (साथ रहते हैं) करते हैं तो यह अशुभ संयोग बनता है। इस अशुभ योग का असर पूरी देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति के आर्थिक, मानसिक, शारीरिक जीवन पर भी दिखाई देता है। ऐसा ही एक अशुभ योग 27 जून से बनने वाला है।

🍁 27 जून 2022 को मंगल ग्रह राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। इस तरह एक ही राशि में राहु और मंगल के होने से अंगारक नाम का अशुभ योग बनेगा, जो 10 अगस्त 2022 तक रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और मंगल दोनों ही उग्र स्वभाव के ग्रह हैं। इन दोनों का एक ही राशि में होने किसी बड़ी घटना-दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। ये योग जब तक रहेगा, देश-दुनिया में कुछ न कुछ उठा-पटक चलती रहेगी।

अंगारक योग के अशुभ फल से बचने के उपाय

 🔥 27 जून को जैसे ही मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा, राहु से इसकी युति बन जाएगी और अंगारक योग का अशुभ प्रभाव आरंभ हो जाएगा। इस अशुभ योग का असर सारे देशो और पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा।

 🔥 अंगारक योग के कारण देश के कुछ हिस्सों में लोगों को भड़काने से हिंसा दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका है। प्राकृतिक आपदाएं जैसे कहीं कही अति बरसात, भूकंप, बाढ़ तूफान या भूमि स्खलन आदि भी हो सकता है।

🔥 इस समय लोगों को लम्बी यात्राओ घूमने फिरने या कारोबारी यात्राओं से बचना चाहिए यह खराब समय कहा जा सकता है जिसमें घर पर सुरक्षित रहें राहू मंगल साथ वाले व्यक्ति इस समय पर कारोबार ना बदले नाही इस समय नौकरी बदलें।

🔥 पूरे विश्व में नौकरी रोजगार क्षेत्र में बहुत बड़ी दिक्कत परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ेगा चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट बेरोजगारी बढ़ेगी

🔥 राहु और मंगल का अंगारक योग व्यक्ति की मानसिकता आर्थिक और शारीरिक स्थितियों तीनों को क्षति पहुंचाता है अतः व्यक्ति को अपने मनोबल स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

🔥 लोगों को व्यर्थ गुस्सा अनिद्रा जुआ सट्टा शेयर नशे वाजी से बचने का विशेष प्रयास करना चाहिए इस समय घरेलू टेंशन तनाव से भी बचना है जिन लोगों का राहु मंगल साथ है यह उनपर गलत प्रभाव ज्यादा करेगा

🔥 इस समय बारिश का मौसम रहेगा, जिसके चलते देश में कुछ स्थानों पर अति वृष्टि से जान-माल का नुकसान हो सकता है।

🔥 इस दौरान आगजनी की घटनाएं अचानक बढ़ सकती है, जिसमें जान-माल का नुकसान हो सकत है। साथ ही आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने से सेना को अधिक मशक्कत करनी पड़ सकती है।

-🔥 लोगों में हृदय रोग, चोट, जलना और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कुछ लोगों की जान भी जा सकती है। इसलिए लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

-🔥 संपत्ति आदि मामलों में तेजी आ सकती है। भूमि-भवन से जुड़े मामले एक के बाद एक सुलझते जाएंगे। वहीं जमीनों के दामों में अचानक उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।

💥इन लोगों पर होगा सबसे ज्यादा निगेटिव असर

⭐जिन लोगों की कुंडली में राहु और मंगल एक ही भाव में है, उन लोगों के जीवन पर इस अशुभ योग का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।

इस अशुभ फल से बचने के उपाय

♦ लाल मसूर की दाल का दान करें।

♦ मंगलवार को तांबे के बर्तन में अनाज भरकर ब्राह्मण को दान करें।

♦ पानी में लाल चंदन डालकर स्नान करें।

♦ हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

♦ तांबे का चौकोर टुकड़ा नदी में प्रवाहित करें।

♦ गुड़, गेहूं और तांबे का दान अति लाभकारी होता है।

♦ भगवान सूर्य को लाल चंदन शहद और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।

♦ मंगलवार का व्रत/ उपवास रखें।

♦बजरंग बाण रात को पढ़ो या मोबाइल पर सुनें रोजाना।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!