आगरालीक्स…आगरा में हुई गोवर्धन लीला. पूजन कर लगाए 56 भोग. बाल कथा व्यास खुशी किशोरी ने कहा—गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा
गिरिराज धरण, हम तेरी शरण…
बाल कथा व्यास खुशी किशोरी ने कहा है कि गोवर्धन लीला से इंद्र को और जगत को श्रीकृष्ण के स्वरूप का और सामर्थ्य का ज्ञान हुआ। गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है। शरीर पांच महाभूतों से बना है और इन्हीं के कारण टिका हुआ है। किशोरी जी महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर परिसर में हरि बोल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के पांचवे दिन भागवत कथा श्रवण कराते हुए यह प्रवचन दिया। मंगलवार को गोवर्धन पूजन का प्रसंग था और गोवर्धन की प्रतिमा बनवा कर उसका पूजन किया गया। 56 भोग लगाए गए थे। खुशी किशोरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का मान मर्दन किया था।
हमारे यहां गायों की पूजा होती है, लेकिन आज हम उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। गाय जो पूजनीय है, आज दयनीय हो गई है। इस पर विचार करें। उसकी इस दशा के कारण हम ही हैं। गाय अपना भी पोषण करेगी और हमारा भी, लेकिन अपना पोषण तभी होगा, जब हम उसका शोषण रोकेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रज वासियों ने गोवर्धन उठाने में जिस प्रकार एकजुटता दिखाई, वैसे ही आज कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के सभी जनों को एकजुट होना होगा। हरि बोल सेवा समिति की संस्थापक ममता सिंघल के अनुसार बुधवार को रास लीला, कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।

यह लोग रहे उपस्थित रहे
मुख्य यजमान मनोज अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, दैनिक यजमान शालू अग्रवाल श्वेता अग्रवाल, मुख्य अतिथि बबिता चौहान , राम प्रकाश अग्रवाल ज्वेलर्स , आदर्श नंदन गुप्त जी, विनीता सुंगंधी, आशा गोयल, संजय अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल अध्य्क्ष, मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता बिल्डर्स, राम प्रकाश अग्रवाल (राम ज्वैलर्स), विनय वर्मा, विक्की गर्ग, मोहन अग्रवाल, महेश जौहरी, राकेश अग्रवाल, विकास बंसल, हरीश पंजवानी, प्रीति अग्रवाल, कविता गर्ग, अर्चना अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अजय गुप्ता, विनीता सुगंधि, सतेंद्र पाठक, शकुन अग्रवाल, चंचल, राजकुमार, अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शेखर गर्ग, अजय बंसल, मोहित वर्मा, विनोद गोयल, राजेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अजय बंसल, सीमा, अनीता, अंशु, अनु, राधा, मीनू, गायत्री, सावित्री, शिल्पी, संतोष, सपना, रेखा, पूजा अग्रवाल आदि शामिल रहे।