Election result 2023 live: Congress lead in MP, Counting start
Agra News: Grand Aarti of Yamuna Maiya held at ancient Kailash Mandir Ghat, Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हुई मां यमुना की भव्य आरती. हर—हर महादेव के साथ लगे यमुना मैया के जयकारे…
कैलाश महादेव मंदिर घाट पर यमुना मां की आरती की गई।कल—कल बहती यमुना मां को देख लोग आनंदित हो रहे थे। बता दें कि प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हर सोमवार को यमुना आरती का आयोजन किया जाता है।सोमवार को कैलाश मंदिर मेले के दिन आरती की गई। मुख्य अतिथि विकास राना ने 51 दीपों के साथ श्रद्धालुओं ने आरती की। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने मंत्रोच्चार के बाद आरती करवाई।उन्होंने कहा कि यमुना के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के लिए आरती का आयोजन किया जाता है।

श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि अभिनंदन स्मृति चिह्न भेट किया अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यमुना को स्वच्छ करने का संकल्प दिलाया। कैलाश मंदिर महंत चंद्रकांत गिरी महंत गौरव गिरी डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि नदियों की सफाई के लिए संकल्प के तहत नदियों की सफाई की जा रही है। इसी के तहत यमुना नदी की भी सफाई चल रही है। चौथे सावन के सोमवार को यमुना मां भव्य हिंडोला सजेगा आरती की जाएगी इस मौके पर मुख्य रूप से अरुण श्रीवास्तव अमित सारस्वत गब्बर राजपूत लंकेश दीपक सारस्वत नकुल सारस्वत आदि उपस्थित थे