आगरालीक्स…आगरा में जय जिनेंद्र के जयकारों से गूंजा छीपीटोला रोड. चातुर्मास के लिए निकली भव्य शोभायात्रा. देखें फोटोज…
आगरा में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, जैन भवन, छिपीटोला, आगरा में आज भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सबसे पहले महिलाएं कलश लेकर चल रही थी, झांकी में कलश लेकर बैंड अपनी मधुर ध्वनि से तुम से लगी लगन भजन पर नृत्य व संगीत पर महिलाएं झूम रही थी। परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में 2023 का मंगल कलश स्थापना समारोह आज निर्मल सेवा सदन छीपीटोला आगरा नगर में धूमधाम से आयोजित किया गया। मंच के आगे सुन्दर कलाकृति में शोभायमान कलश सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। मंच के पीछे व आगे कलाकृतियो में कमल खिले नजर आ रहे थे तो पंडाल में भक्तों के मन कमल की तरह खिले हुए प्रतीत हो रहे थे।
3 मुनिराजों के मंच पर आते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। विशाल पंडाल ऐसा लग रहा था जैसे किसी मंदिर का प्रांगण हो और वहां भक्त उत्सव मना रहे हों। महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मांगलिक कार्य संपन्न हुए। चातुर्मास की घोषणा होते ही भक्तों को सबसे ज्यादा प्रतीक्षा होती है, चतुर्मास कलश स्थापना के दिवस की। हो भी क्यों ना, इस दिन उनके मन और हृदय में संतों का सानिध्य मिलने से जो खुशी की लहरें उठ रही होती है, उनको ही वे इस दिन उत्सव मनाकर प्रकट करते हैं।
चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में पहला कलश लेने का सौभाग्य प्रवीन जैन पद्मावती , दूसरा कलश भुवनेश जी रजत, तीसरा कलश रविंद्र मनोज लेहारा, चौथा कलश मुकेश, राजीव, राहुल, सुभाष चंद्र राकेश कुमार जैन, पांचवां कलश संजय कुमार, अजय कुमार जैन को मिला। ध्वजारोहण वीरेंद्र शास्त्री परिवार को मिला। विधानाचार्य शुभम भैया के निर्देशन में कलश स्थापित किए गए। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने नृत्यमय भक्ति कीl श्रुत संवधन पावन वर्षायोग स्थापना हुई। मंच संचालन सतेंद्र जैन ने किया। इस प्रकार चातुर्मास मंगल कलश स्थापना का यह पावन समारोह विशाल जनसमुदाय के मध्य सानन्द और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, प्रवेश जैन (मंत्री), रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन C.a मुख्य सयोजक, राजेश जैन सयोजक, चक्रेश जैन संयोजक, रोहित जैन संयोजक, विवेक जैन संयोजक, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, आशु जैन (बाबा), राहुल जैन, निखिल जैन ,मोनू नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), मुरारी लाल जैन, सतेन्द्र जैन, मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश, प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया की 10 जुलाई 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन में होगा।