Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Grand procession of Maharaja Agrasen taken out in Dayalbagh on 5146th birth anniversary…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Grand procession of Maharaja Agrasen taken out in Dayalbagh on 5146th birth anniversary…#agranews

210

आगरालीक्स…आगरा का दयालबाग महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा. 5146 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल संगठन दयालबाग ने निकाली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा

भगवान श्री राम के वंशज सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन की 5146 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार शाम दयालबाग के अग्रवाल संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रगति पुरम मंदिर पार्क पर बीएम ग्रुप के चेयरमैन राजा जनक रहे आलोक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। यहां से शुरू होकर शोभा यात्रा दयालबाग के विभिन्न क्षेत्रों में होती हुई अग्रोहा धाम बने हरिओम सेवा सदन पर संपन्न हुई। भगवान गणेश, 18 नागकन्याओं, 18 राजकुमारों, बग्गी पर विराजमान महाराजा अग्रसेन और माधवी के स्वरूप रमेश चंद गोयल एवं श्रीमती शीला देवी, ढोल ताशों, बैंड बाजों और अंत में महाराजा अग्रसेन जी के तस्वीर वाली झांकी के साथ आकर्षक लाइटिंग, जगह-जगह स्वागत, पुष्प वर्षा और आरती के सिलसिले ने शोभा यात्रा को भव्यता और व्यापकता प्रदान की। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारों से दयालबाग क्षेत्र रह-रहकर गूंजता रहा।

शोभायात्रा में मुख्य अतिथि बीएम ग्रुप के चेयरमैन आलोक अग्रवाल के साथ स्वागताध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), अग्रवाल संगठन दयालबाग के संरक्षक सुरेश अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, विकास बंसल (लड्डू भाई), सतीश गोयल, जयेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल (एकाउंट्स होम), हिमांशु अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, राजीव खेमका, विनोद गर्ग (मामा) और वीरेंद्र अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!