आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में अटलपुरम के बाद ग्रेटर आगरा इसी साल होगी लांच, 12 हजार हेक्टेयर में एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ बन रहे न्यू आगरा अर्बन सेंटर में स्पोटर्स विलेज, गोल्फ कोर्स के साथ लग्जरी होटल भी होंगे। ( Agra News: Greater Agra Launch in 2025 after Atalpuram#Agra)
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई में अटलपुरम के पहले तीन सेक्टर अगस्त में लांच करने की तैयारी है। 138 हेक्टेयर में तैयार हो रहे अटलपुरम में पहले चरण में 637 प्लांट आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही एडीए ने यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे पर इनर रिंग के पास ग्रेटर आगरा को लांच करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष के अंत तक ग्रेटर आगरा भी लांच किया जाना है।
न्यू आगरा अर्बन सेंटर में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं
वहीं, यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित करने की भी तैयारी तेज हो गई हैं। 12 हजार हेक्टेयर में विकसित किए जाने वाले न्यू आगरा अर्बन सेंटर में स्पोटर्स विलेज के साथ ही गोल्फ कोर्स भी होगा। इसके साथ ही लग्जरी होटल, प्रदर्शनी के लिए स्थल सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटक भी न्यू आगरा अर्बन सेंटर में आएं, इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।