आगरालीक्स…Agra News : ग्रीन एक्सप्रेस वे से आगरा से अलीगढ़ एक घंटे में पहुंच जाएंगे, रूट का सर्वे हुआ, 60 दिन बाद काम होगा शुरू। 1536.9 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस वे। ( Agra News : Green Expressway from Agra to Aligarh work start from June 2025#Agra
आगरा से अलीगढ़ पहुंचने में दो घंटे का समय लगता है, ऐसे में आगरा के खंदौली से अलीगढ़ के बीच बनाए जा रहे ग्रीन एक्सप्रेस वे से एक घंटे में आगरा से अलीगढ़ तक पहुंच जाएंगे। चार लेन वाला ग्रीन एक्सप्रेस वे आगरा, हाथरस और अलीगढ़ के 66 गांवों से होकर निकलेगा।
64.90 किलोमीटर का ग्रीन एक्सप्रेस वे
ग्रीन एक्सप्रेस वे 64.90 किलोमीटर का है। आगरा में यह यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा से शुरू होगा और आगरा के चार गांवों से होकर जाएगा। इसका निर्माण जेएसपी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद को दिया गया है, 820.40 करोड़ से यह बनेगा और दूसरे चरण में इसका काम पूरा होगा। इसमें एक रेलवे ब्रिज, तीन फ्लाईओवर, 32 अंडरपास और 16 पुल का निर्माण होगा।
अलीगढ़ से असरोई तक पहले होगा निर्माण
ग्रीन एक्सप्रेस वे के पहले चरण का काम अलीगढ़ से हाथरस के गांव असरोई तक होगा। यह 28 किलोमीटर का होगा, इसका टेंडर केआरसी इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद को दिया गया है। यह 716.50 करोड़ रुपये से बनेगा। एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा होना है।