आगरालीक्स…आगरा में पीएनजी कनेक्शन धारकों के लिए ग्रीन गैस कंपनी ने उठाया बड़ा कदम…20 प्रतिशत होगी कटौती
आगरा में पीएनजी कनेक्शन धारकों के लिए अब ग्रीन गैस कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने उद्योगों को मिलने वाली पीएनजी में 20 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी मिलने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो.आगरा के एक लाख पीएनजी उपभोक्ता
आगरा में पीएनजी कनेक्शन धारक करीब एक लाख हैं. जिन्हें 24 घंटे गैस मिल रही हैं. इनमें 74 उद्योग जिनमें होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व अन्य शामिल हैं. इन्हें उद्योग मानते हुए पीएनजी सप्लाई की जा रही है. ग्रीन गैस कंपनी ने अब उद्योगों को मिलने वाली पीएनजी में 20 प्रतिशत कटौती का फैसला किया है. यह व्यवस्था आगरा के साथ प्रदेश के पांच शहरों में हुई है.