आगरालीक्स…. आगरा में बीच सड़क पर केक काटने, फायरिंग और हुड़दंग करने पर दूल्हा सहित चार को पकड़ा, दो को भेजा गया जेल। ( Agra News: Groom & Three other arrested for Birthday Celebration on road & Firing#Agra )
आगरा के ट्रांस यमुना सीता नगर में आगरा जलेसर मार्ग पर 15 नवंबर की रात 12 बजे युवकों ने बीच सड़क पर स्कूटी खड़ी कर केक काटा था, एक युवक ने फायरिंग की, हुड़दंग मचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हुड़दंग करने वालों की वीडियो की मदद से पहचान की।
दूल्हा सहित चार को पकड़ा
गुरुवार को वीडियो के आधार पर पुलिस ने ट्रास यमुना कॉलोनी में रहने वाले चार युवकों को पकड़ लिया इसमें से एक युवक की इसी सप्ताह शादी होने वाली है उसके हाथ पर कंगन और शरीर पर हल्दी लगने होने पर परिजनों ने जमानत देने के लिए कहा। थानाध्यक्ष, ट्रांस यमुना रोहित कुमार का मीडिया से कहना है कि जिस युवक की शादी होने वाली है और एक युवक के हाथ में चोट लगी होने पर दो को जमानत मिल गई। जबकि दो युवकों को जेल भेज दिया गया। फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है, जिसने फायरिंग की थी उसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।