आगरालीक्स…आगरा में आज गर्भवतियों ने भी अपनी अवस्था के अनुकूल किया योग. उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी में हुआ सामुहिक योगाभ्यास…
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में योग दिवस पूरे जोश-खरोश के साथ मनाया गया। 100 से अधिक नर्सिंग स्टाफ और तीमारदारों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। वहीं नाई की मंडी स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में गर्भवती महिलाओं को उन योग विधाओं की जानकारी दी गई जो सामान्य प्रसव में मदद कर सकते हैं। दोनों ही स्थानों पर सूर्य नमस्कार के साथ योगाभ्यास आरंभ हुआ और इसके साथ ही उपस्थितजनों ने कपाल भाति, शीर्षासन, भुजंगासन सहित कई योग आसन सीखे। इससे पूर्व योगाभ्यास की शुरूआत रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. आरएम मल्होत्रा ने योग का महत्व बताकर की। निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि योग से तनावमुक्त रहा जा सकता है, यह आपको मजबूती प्रदान करता है, अनुशासित करता है, रोग मुक्त रखता है, ध्यान और अच्छी नींद को बढ़ावा देता है, एनजी लेवल बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वामी रामदेव ने योग को इस संदेश के साथ कि यह आध्यात्म और विज्ञान का मिश्रण है विश्व भर में पहुंचा दिया है। मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा, डाॅ. केशव मल्होत्रा और डाॅ. सरिता दीक्षित ने चार सर्वश्रेष्ठ योग आसन करने वालों में स्वास्थ्य कर्मी अभिषेक, दीपाली, सुरेश, छाया और प्रीति को पुरस्कृत किया। डॉ सरिता दीक्षित को लाइफ सेविंग एक्शन अवॉर्ड दिया गया। यहां सक्षम प्रोजेक्ट के तहत डाॅ. गौतम सरकार ने पोस्ट एबाॅर्शन में काॅन्ट्रासेप्शन पर जानकारी दी। आईपास डवलपमेंट फाउंडेशन से सीनियर कोआॅर्डिनेटर टेªनिंग सुमन कटारा उपस्थित रहीं।
रीजनल बिजनेस हैड, वेस्टर्न यूपी उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल दिव्य प्रशांत बजाज ने कहा कि योग में इतनी शक्ति है कि यह न केवल आपको शारीरिक रूप से फिट रखता है बल्कि मानसिक रूप से सशक्त निर्णय लेने लायक भी बनाता है।