आगरालीक्स…आगरा में जीआरपी ने दो ऐसे चोर पकड़े हैं जो कि ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन पर रखते थे अपनी नजर. इनके पास से 5 मोबाइल किए बरामद
पुलिस अधीक्षक रेलवे,आगरा मो0 मुश्ताक द्वारा चलती ट्रेनों में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, आगरा/इटावा दरवेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्र0नि0 थाना जीआरपी आगरा कैण्ट देवेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को दो शातिर चोर पकड़े गए हैं. ये शातिर चोर ट्रेनों व प्लेटफार्म पर यात्रियों के मोबाइलों पर अपनी नजर रखते थे.

पकड़े गए चोरों के नाम
- रविकान्त पुत्र काशी प्रसाद निवासी ग्राम नेडापाटी थाना चॉदपुर जिला फतेहपुर उम्र करीब 32 बर्ष,
- शिवम पुत्र दिलीप तिवारी निवासी ग्राम ककरापा थाना जहॉगीरगंज तहसील श्यामपुर, आलमपुर जिला अम्वेडकर नगर उम्र करीव 19 बर्ष ।
बरामदगी का विवरण
05 अदद मोबाईल फोन
अपराध का तरीक़ा
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि साहब हम लोग साथ मिलकर पूर्व से सुनियोजित योजना के अनुसार ट्रेनो तथा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियो के चार्जिग पर मोबाइल फोनों को यात्रियों से नजर मौका लगते ही चोरी कर लेते हैं। यदि इस तरह कोई मोबाइल हमारे हाथ नहीं लगता है तो हम लोग भीड के बीच में घुसकर यात्रियों के जेब फोन चोरी कर लेते हैं। चोरी किये गये मोबाईल फोनों को आते जाते लोंगो को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते है, जिससे हम अपना व अपने परिवार का खर्च चलाते है।