आगरालीक्स…आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर की स्पेशल डिमांड—शादी में जरूर बजना चाहिए ये गाना…जानिए कौन सा है वो गाना जिस पर दीपक चाहते हैं थिरकना. बैंडबाजों के साथ बारात को लेकर की प्रैक्टिस… #agra #agranews #agralatestnews #agraupdatenews #deepakchahar #deepakchaharwedding #deepakchaharweddingagra #jayabharadwajwedding #deepakjayaweddingagra #punjabisong #saudakharakhara
भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार गेंदबाज दीपक चाहर की एक जून को शादी है। आगरा के रहने वाले दीपक चाहर की शादी में कई हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है। इनमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली तक के नाम हैं। आगरा में दो दिन क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा, आलराउंडर दीपक चाहर की एक जून को आगरा के सितारा होटल में शादी है। 60 क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है, दिल्ली की इवेंट कंपनी तैयारी में जुटी है। शादी के बाद रिसेप्शन तीन जून को होगा, रिसेप्शन के लिए दिल्ली के होटल आईटीसी मौर्या के बैंक्वेट हाल कमल महल में तीन जून को होगा।
खास गाने की डिमांड
क्रिकेटर दीपक चाहर ने रविवार को बैंडबाजों के साथ अपनी बारात की प्रेक्टिस भी की और जमकर नाचे भी। उन्होंने बैंडवालों के साथ फोटो भी कराई और शादी में खास गाने की डिमांड की। बैंड संचालक के अनुसार पूरे बैंड ने शादी में बजने वाले गानों की रिहर्सल की। इस दौरान दीपक चाहर भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दीपक ने बारात में पंजाबी गाने ज्यादा बजाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने सौदा खरा खरा गाने की स्पेशल डिमांड की है।

आगरा के वायु विहार के रहने वाले आलराउंडर दीपक चाहर एक जून को मंगेतर दिल्ली निवासी जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। शादी आगरा में हो रही है, इसके लिए फतेहाबाद रोड के सितारा होटल को चुना गया है और सीमित लोगों को ही शादी के लिए आमंत्रित किया गया है।
कल से शुरू हो जाएंगी शादी की रस्में
क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी बुधवार एक जून को होगी, शादी की रस्में कल यानी 31 मई मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सितारा होटल में मंगलवार शाम छह जे से मेहंदी और रात नौ बजे से संगीत की रस्म होगी। वहीं, बुधवार को सुबह 10 बजे हल्दी और रात नौ बजे वैवाहिक समारोह होगा।
रिसेप्शन में शामिल होंगे क्रिकेटर
दीपक चाहर की एक जून को आगरा में शादी होगी और तीन जून को दिल्ली में रिसेप्शन है, अधिकांश क्रिकेटर तीन जून को दिल्ली में शामिल होंगे। शादी में 60 क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।