आगरालीक्स… Agra News: आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म पर जीआरपी पुलिस कर्मियों ने महिला की कराई डिलीवरी, बेटी को दिया जन्म। ( Agra News: GRP Team help in Delivery in Platform no. 1 Agra Cantt#Agra)
आगरा कैंट स्टेशन से अपने परिवार के साथ गर्भवती मध्य प्रदेश के लिए जा रही थी। सोमवार शाम को प्लेटफार्म नंबर एक पर फूड प्लाजा के सामने बैठी हुई थी, उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जीआरपी को गर्भवती के प्रसव पीड़ा होने की जानकारी मिली। जीआरपी कैंट थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने एसआई गुलशन और हेड कांस्टेबल कुसुमलता वहां पहुंच गईं। उन्होंने प्लेटफार्म पर ही डिलीवरी कराई। कुछ ही देर में आगरा कैंट स्टेशन से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ पहुंच गया।
बेटी को दिया जन्म
महिला ने बेटी को जन्म दिया। प्रसूता और नवजात को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।