आगरालीक्स…. बीएड काउंसलिंग की तिथि घोषित, आगरा के सात हजार अभ्यर्थियों ने दी थी बीएड की परीक्षा। ( Bed Counselling 2024 from 5th August)
बुंदेलखंड विवि ने बीएड की परीक्षा आयोजित की थी, परिणाम भी घोषित हो चुका है लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
5 अगस्त से बीएड काउंसलिंग
बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय के अनुसार, बीएड काउंसलिंग का पहले चरण पांच अगस्त व दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से होगी। इसके बाद एक से छह सितंबर तक पूल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सात सितंबर को अभ्यर्थी सीधे प्रवेश ले सकेंगे।