आगरालीक्स…आगरा में ‘गुनगुनाती जिंदगी’ की शुरुआत हुई Sheroes के साथ.
आगरा की नवगठित संस्था गुनगुनाती जिंदगी द्वारा बहुत ही सुंदर और संगीतमय आयोजन शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्ट्रो Sheroes hangout पर किया गया, जहां पर आपका स्वागत करती हैं मुस्कुराती हुई और जिजीविषा से भरी नायक की तरह अपनी जिंदगी के हर दुख से लोहा लेते,जीवन जीने का पाठ पढ़ाती हुई एसिड अटैक सर्वाइवर्स। गुनगुनाती जिंदगी जिसके नाम में ही संगीत है और जीवन जीने का उत्साह। इस संस्था की स्थापना ललिता करमचंदानी और डा रश्मि त्रिपाठी द्वारा की गई है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संगीत के रूहानी अमृत से समाज के दुख दर्द को कम करना।
कल Sheroes में नाचती,गाती, हंसती गुनगुनाती एसिड अटैक सर्वाइवर्स को देखकर संस्था का “गुनगुनाती जिंदगी” नाम और उद्देश्य दोनों ही सफल होते हुए प्रतीत हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की वन्दना के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे आगरा के जाने माने चिकित्सक डा नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, वत्सला प्रभाकर, मधु भारद्वाज, श्रुति सिन्हा। कार्यक्रम में कई जाने माने संगीत प्रेमी और गायको ने अपनी सुरीली प्रस्तुति दी। डा आशीष त्रिपाठी, डा संजीव बोहरा, डा प्रदीप शर्मा, मधुकर चतुर्वेदी, राजू सक्सेना, सुलभ कुलश्रेष्ठ, अमृत सोलंकी, अनुराग किशोर, मणि शर्मा, संगीता कत्याल, कर्नल भाटिया वीना छाबड़ा ने सभी को अपने गीतो से झूमने पर मजबूर कर दिया।
हमारी Sheroes ने भी अपनी कला दिखाई। डॉली और मानिनी ने नृत्य किया। मधु गीता मां नीतू सभी ने बहुत आनंद लिया। संस्था की तरफ से सभी Sheroes को प्रोत्साहन स्वरूप स्नेह उपहार दिए गए। कई प्रतिष्ठित हस्तियों की कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थिती रही। इस अवसर पर श्रुति सिन्हा, मधु भारद्वाज, साधना भार्गव, अनिल शर्मा, डा महेश धाकड़, नीलम सोलंकी। विशेष सहयोग अजय तोमर एवम आशीष शुक्ला का रहा। सभी अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया गया।