Friday , 27 November 2026
Home आगरा Shri Ram Katha ends with the establishment of Ram Rajya in Agra…#agranews
आगरा

Shri Ram Katha ends with the establishment of Ram Rajya in Agra…#agranews

529

आगरालीक्स…आगरा में रामराज्य की स्थापना और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा— आगरा को छोड़ कर जाने में मैं भावुक हो रहा हूं। ऐसा लग रहा है जैसे पिता अपने बच्चों को छोड़ कर जा रहा है।

जय श्री राम सेवा समिति की ओर से आयोजित हो रही श्रीराम कथा के समापन पर राम के राज्याभिषेक की कथा का श्रवण नौवें दिन चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार पर हुआ। धर्म चक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि आगरा में ठाकुर श्याम बिहारी जी मंदिर के लिए भूमि क्रय करने के बाद में भूमि पूजन करने आगरा आऊंगा और श्रीमद् भागवत कथा भी सुनाऊंगा। श्री राम और श्रीकृष्ण में कोई अंतर नहीं है। एक मर्यादा पुरुषोत्तम हैं एक लीला में है। उन्होंने कहा कि साधु बनने को भगवान को भी लालच आता है। यहां एक तो साधु घरवाली मारती है तब बनता है दूसरा जब उसकी बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है तब यह साधु बन जाता है। हम लोग तो बाल कालीन साधु हैं। भारत को विकसित बनाना है तो रामकथा की शरण में जाना पड़ेगा। संत जीवात्मा को भगवान का स्मरण कराती है। भूतों का चिंतन करने से विवेक आता है।

स्वामी जी ने कहा कि जितनी बार जन्म देना है उतनी बार देना पर आंख मत देना। सारे पापों का मुख्य आंख ही है। संत के पास अभिमान नहीं होता। राम जी ने हनुमान जी से पूछा लंका कैसे जलाई तब हनुमान जी ने कहा लंका आपने जलाई। श्रद्धालुओं से कहा कि मंगल चाहिए तो सुंदरकांड का पाठ करो और व्रत ले लो चकाचक। राम नाम का विश्वास हो जाए तो सारे सागर पार हो जाते हैं।

ऐसे ली विदा
पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि आगरा को छोड़ कर जाने में मैं भावुक हो रहा हूं। ऐसा लग रहा है जैसे पिता अपने बच्चों को छोड़ कर जा रहा है। फिर उन्होंने ‘रहेगा ना चंदा ना तारे रहेंगे परंतु आगरा वालो हम तुम्हारे रहेंगे।’ पंक्तियों के साथ आगरा में अपनी वाणी को विराम दिया।

फ्लैस लाइट पर हुई आरती
श्रीराम कथा के समापन की आरती मोबाइल की फ्लैस लाइट जला कर की गई। मोबाइल की लाइट से पूरा पंडाल का मनोरम दृश्य सबको आकर्षित कर रहा था।

मंच से उठी भारत रत्न देने की मांग
उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के सामने सांसद कठेरिया ने रामभद्राचार्य महाराज को भारत रत्न देने की मांग उठाई तो श्रद्धालुओं ने भी एक सुर में उनकी आवाज प्रखर की।

मंच पर भावुक हो गए सांसद कठेरिया
मंच से आभार व्यक्त करते हुए जब सांसद कठेरिया तब भावुक हो गए जब महाराज जी को विदाई का समय आया। उनका गला भर आया और इस दौरान श्रद्धालु भी उन्हे विदाई देते समय अपने को भावुक होने से रोक न सके।

दृष्टिहीन बालक ने भेंट की अपनी सभी गुल्लक
पश्चिमपुरी निवासी अरविंद सिंह के दृष्टिहीन बालक विठ्ठल सिंह इंदौलिया ने प्रेमनिधि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अपनी दस गुल्लक मंदिर के लिए स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को भेट कर दी। उन्होंने वो सभी गुल्लक डा. मृदुला कठेरिया को सौंप दी।

आज होगा विश्व शांति यज्ञ
बुधवार को कथा स्थल पर प्रातः 9 बजे से विश्व शांति के लिए हवन व यज्ञ का आयोजन होगा। उसके उपरांत प्रातः 10 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

ये रहे यजमान
मुख्य यजमान धनकुमार जैन, शालिनी जैन रही। वही दैनिक यजमान गोपाल बंसल, विशाल मित्तल, प्रवीन बंसल, टीकम सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह त्यागी, मोहित शिवहरे, पप्पू चौहान, प्रशांत मित्तल, राहुल गोयल, संजीव अग्रवाल और आशीष अग्रवाल रहे।

ये रहे मौजूद
आयोजक प्रो. रामशंकर कठेरिया, डा. मृदुला कठेरिया, मीडिया प्रभारी विमल कुमार, अजय गर्ग, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, हरी नारायण चतुर्वेदी, सुशीला चौहान, सुरेंद्र चौधरी, राकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, ममता शर्मा, निधि बंसल, रजनी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 27th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Radhasoami Satsang Sabha’s cowshed in Dayalbagh has established a distinct identity over the last 100 years…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा की गौशाला 100 सालों से...

आगरा

Agra News: DM in Agra issues strict instructions to banks: Provide loans to eligible beneficiaries on a priority basis…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के बैंकों को सख्त आदेश. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना...

आगरा

Umesh Chandra Saxena, a 67-year-old resident of Agra, has gone missing

आगरालीक्स…आगरा में रहने वाले 67 साल के उमेश चन्द्र सक्सैना लापता. परिजन...

error: Content is protected !!