आगरालीक्स…आगरा में 8 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व. कीर्तन दरबार में बहेदगी प्रबल धारा….
सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व 8 नवम्बर को बहेगी कीर्तन की प्रबल धारा। आज गुरुद्वारा परिसर पर आयोजित प्रेस वार्ता और पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की थी। उनका जन्म ननकाना साहिब में हुआ था। उनके प्रकाश पर्व पर देश विदेश मे कीर्तन दरबार एवम मनोहारी विद्युत सज्जा की जाती है।

गुरुद्वारा माईथान पर भी इस अवसर पर सुबह 7 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमे विशेष रूप से भाई निर्मल सिंह खालसा, हजूरी रागी गुरुद्वारा शीश गंज दिल्ली भाग लेंगे. इसके अतिरिक्त भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, ज्ञानी ओंकार सिंह, भाई बृजेंद्र सिंह, भाई मेजर सिंह और बीबी रानी सिंह अपने जत्थे के साथ कीर्तन करके संगत को निहाल करेंगी। हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि गाड़ियों की पार्किंग बीपी ऑयल मिल पर होगी. साथ ही गुरुद्वारा परिसर पर विद्युत सज्जा की जायेगी। समन्वयक बंटी ग्रोवर ने इस दिन सभी गुरु नानक लेवा संगत को अपने अपने घरों को विधुत सज्जा करने की अपील की. प्रेस वार्ता मे उपरोक्त के अलावा वात्सल्य उपाध्याय, पाली सेठी,परमात्मा सिंह,देवेंद्र सिंह,हरमिंदर पाल सिंह,सतविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह,सन्नी अरोरा,बबलू अर्शी , जसमीत सिंह,जसप्रीत सिंह,प्रवीण अरोरा,कुलविंदर पाल सिंह,अशोक सिंह,सक्षम चौधरी, राना रंजीत सिंह,रशपाल सिंह,जितेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे.