आगरालीक्स…आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञों ने किया सामूहिक योगाभ्यास. बताया स्वस्थ रहने के लिए कितना जरूरी है हर दिन योग…
जब आप बीमार होते हैं तो डाॅक्टर के पास जाते हैं और डाॅक्टर बीमार न हों इसके लिए योग करते हैं। साफ है कि आपको भी स्वस्थ बने रहने के लिए वो करना चाहिए जो खुद आपके डाॅक्टर भी कर रहे हैं। योग का महत्व बहुत है। बड़े-बड़े डाॅक्टर भी योग को जीवन का अहम हिस्सा बना चुके हैं। इसकी बानगी रविवार सुबह मेहर ग्रीन्स में देखने को मिली जहां स्त्री रोग विशेषज्ञों ने सामूहिक योग किया।

आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसायटी (एओजीएस) और इंडियन मीनोपाॅज सोसायटी (आईएमएस) की आगरा शाखा ने संयुक्त योगाभ्यास किया। एओजीएस कीं अध्यक्ष डाॅ. सुषमा गुप्ता, सचिव डाॅ. पूनम यादव, डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. संगीता चतुर्वेदी, डाॅ. अनुपम गुप्ता, डाॅ. रूचिका गर्ग, डाॅ. सविता त्यागी आदि ने योग के महत्व को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने योग की शक्ति को माना है। कोरोना काल में भी योग ने लोगों की मदद की। डाॅक्टर्स भी योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। हम सभी को योग का अभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए।