आगरालीक्स ….आगरा में सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित गंभीर मरीजों के सैंपल आज से लिए जाएंगे, इन्हें स्पेशल वैन से एच3एन2 की जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। दवा भी मिलेगी।

आगरा में एच3एन2 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अब एच3एन2 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, निजी केंद्रों पर निजी अस्पतालों से गंभीर मरीजों के सैंपल लेकर एसएन भेजे जाएंगे। एसएन से सैंपल जांच के लिए वायरस ट्रांसपोर्ट मीडिया वैन से लखनऊ भेजे जाएंगे।
ओसेल्टामिविर टैबलेट से होगा इलाज
एच3एन2 से संक्रमित मरीजों को ओसेल्टामिविर टैबलेट दी जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा उपलब्ध करा दी गई है। मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों से दवा दी जाएगी।