आगरालीक्स…आगरा में ओले—ओले..तेज बारिश के साथ जमकर पड़े ओले. किसी ने कटोरी में तो किसी ने हाथ में लिए ओले…
आगरा में आज अचानक मौसम बदल गया. शाम चार बजे से मौसम में परिवर्तन आना शुरू हुआ. पहले धीरे, फिर तेज और फिर बहुत तेज हवा चलने लगी. शाम 5 बजे के बाद तेज हवा आंधी और तूफान जैसे होने लगी. मौसम का यह बदलाव देख लोग भी चौंक गए लेकिन छह बजे के बाद अचानक बारिश होने लगी. बारिश भी बहुत तेज हुई और इसके साथ बड़े—बड़े ओले भी पड़ना शुरू हो गए. ओलावृष्टि ने लोगों को अचंभित किया. किसी ने अपने घर के बर्तन में ओले इकट्ठे किए तो किसी ने हाथ में लेकर दिखाया.
सामान्य से अधिक रहा तापमान
आगरा में हर रोज की तरह आज भी आसमान साफ रहा. सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी जो कि दोपहर तक काफी तेज रही. लेकिन शाम 4 बजे के बाद से मौसम में जो बदलाव हुआ वह काफी चौंकाने वाला रहा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/10/23) 36.8
Departure from Normal(oC) 2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/10/23) 22.5
Departure from Normal(oC) 2